Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पशुओं में लंपी वायरस फैलने से रोकने के लिए वैक्सीनेशन शुरू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड में लंपी वायरस फैलने से रोकने के लिए जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर गुरुवार से दामपाड़ा क्षेत्र में पशुओं का वैक्सीनेशन शुरू किया गया है. शुक्रवार को काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह के नेतृत्व में पशु चिकित्सा कर्मियों ने मवेशियों का वैक्सीनेशन किया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-girl-ill-due-to-wild-spider-bite-in-anandpur/">मनोहरपुर

: आनंदपुर में जंगली मकड़ी के काटने से युवती बीमार
डॉ सिंह ने बताया कि लंपी वायरस को फैलने से रोकने के लिए दो हजार वैक्सीन उपलब्ध कराये गये हैं. प्रभावित क्षेत्र के आसपास के गांव में जहां भी आवश्यक होगा, वैक्सीनेशन कराया जाएगा. इस बीमारी से कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है. मौके पर पशु चिकित्सा कर्मी श्याम किशोर, लैम्पस अध्यक्ष सांखो मुर्मू समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही