Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वन महोत्सव शुरू, लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय का एनएसएस इकाई प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से 30 जुलाई तक वन महोत्सव माह मनाते हैं. इस महोत्सव को लेकर रविवार को घाटशिला में कई स्थानों पर पौधरोपण अभियान चलाया गया. मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इंदल पासवान ने कहा कि विदित हो कि एक जुलाई से 6 जुलाई तक भारत सरकार वन महोत्सव सप्ताह मनाती है. इसी तर्ज पर घाटशिला महाविद्यालय के एनएसएस इकाई प्रत्येक वर्ष एक जुलाई से 30 जुलाई तक वन महोत्सव माह मनाते आ रही है. इसे भी पढ़ें : बड़कागांव:">https://lagatar.in/barkagaon-ban-imposed-on-plucking-sakhua-leaves-and-branches-in-sawan/">बड़कागांव:

सावन में सखुआ के पत्ते व डालियां तोड़ने पर लगायी गयी रोक

31 जुलाई को आयोजित होगा वन महोत्सव का समापन समारोह

उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय के वॉलंटियर्स, एनसीसी कैडेट्स एवं सामान्य विद्यार्थियों से अपील की है कि इस वन महोत्सव माह के दौरान जितना ज्यादा संभव हो उतना पौधा लगाइए और उसे सुरक्षित कीजिए. इस पौधरोपण अभियान में घाटशिला कॉलेज के अलावे दूसरे स्कूल या कॉलेज के विद्यार्थी या आम जन भी हिस्सा ले सकते हैं. यह पौधरोपण अभियान एक प्रतियोगिता के स्वरूप में होगा. आप पौधा लगाकर उनका फोटो और वीडियो हमे भेजेंगे. पौधा लगाने की उत्कृष्ट प्रक्रिया, उसकी सुरक्षा और संख्या के आधार पर बेहतरीन 20 लोगों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा. 31 जुलाई को वन महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें आसपास के पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाने वाले विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही