Search

घाटशिला : पंचायत समिति सदस्य की बैठक में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में विधवा और सबर को बकरी पालन के लिए बकरी प्रदान किए जाने पर चर्चा की गई. इस कार्य के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग जरूरी है. पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया कि गर्मी के समय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से खराब 5 से 7 चापाकल हर दिन बनाया जा रहा है. प्राथमिकता के आधार पर किसी भी पंचायत में चापाकल खराब है तो इसकी सूचना विभाग को दें. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-pen-locked-strike-of-bar-associations-advocates-ends/">घाटशिला

: बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कलम बंद हड़ताल समाप्त

दुकान एलॉटमेंट के लिए रेंट निर्धारण की मांगी गई जानकारी

इसके अलावा प्रखंड परिसर में बने नए दुकान एलॉटमेंट के लिए रेंट निर्धारण की जानकारी सीआई से मांगी गई. पशु चिकित्सक ने बताया कि काशीदा पंचायत में पशुओं में लंपी नामक बीमारी का केस मिला है. इसलिए सबसे पहले पशुओं का वैक्सीनेशन वहीं से कराया जाएगा. इसके अलावा अन्य विभागों से भी पूर्व में लिए गए प्रस्ताव तथा योजना के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ कुमार एस अभिनव, पशु चिकित्सक शंकर सिंह, बीएसओ सत्येंद्र कुमार, बीपीआरओ जयप्रकाश पंडित, शिवदास घोष, सीआई संतोष कुमार, रूपा कुमारी, पंसस छायारानी साव, रामदास सोरेन, तारामणि मुंडा, विजय पांडेय, जगन्नाथ कालिन्दी, मंगल किस्कू, बेहुला मुंडा, सुमित्रा सोरेन, रफीक आलम आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//