Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रक्तदान शिविर के लिए रिक्रिएशन क्लब को वीबीडीए ने किया सम्मानित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : वोलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर की ओर से शुक्रवार को रीक्रिएशन क्लब चेंगजोड़ा के अध्यक्ष मंगल मार्डी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर वोलेंट्री ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर के फाउंडर प्रेसिडेंट सुनील मुखर्जी ने बताया कि रिक्रिएशन क्लब द्वारा पिछले 8 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है. क्लब के सभी सदस्यों के परिश्रम का परिणाम है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय पर आसानी से ब्लड उपलब्ध हो जाता है. जिसके कारण वीबीडीए द्वारा पिछले एक अप्रैल से रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली सभी संस्थान को मोमेंटो देकर सम्मानित कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-district-supply-officer-inspected-sfcs-godown/">चाकुलिया:

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने एसएफसी के गोदाम का लिया जायजा

रक्तदान को लेकर आयोजित किया जाएगा प्रशिक्षण शिविर

मंगल मार्डी के अलावा चाकुलिया के सपन महतो सहित क्षेत्र के विभिन्न लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. बताया कि बहुत जल्द वीबीडीए प्रखंड स्तर पर मुखिया सहित समाज के अन्य गणमान्य लोगों के बीच रक्तदान शिविर को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर समय लिया जा रहा है. मौके पर मुख्य रूप से वीबीडीए के फनी भूषण महतो, सतीश सीट, विश्वनाथ दंडपात सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही