Search

 
 
 

घाटशिला : दुर्गा वाहिनी की सदस्यों को विहिप जिला इकाई 18 जून को करेगा सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जिला इकाई की बैठक बुधवार को मेढिया काली मंदिर में संपन्न हुई. दुर्गा वाहिनी के प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर में जिले से 26 बहनों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पुरा किया और देश तथा धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया. विहिप के जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-pollution-control-board-spreading-environmental-awareness-on-mission-life/">आदित्यपुर

: मिशन लाइफ पर पर्यावरणीय जागरुकता फैला रहा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद
उन्होने कहा कि समाज के लोग इससे प्रेरणा लेने एवं राष्ट्र तथा धर्म की रक्षा के लिए अपनी सहभागिता एवं सक्रियता सुनिश्चित करें. उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी, (महिलाओं) का सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर तीन से 10 जून तक विद्या मंदिर धुर्वा रांची में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. जिले से सम्मिलित दुर्गा वाहिनी सदस्यों को विहिप जिला इकाई अगामी 18 जून रविवार को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेगी. दुर्गा वाहिनी के इन सभी प्रशिक्षित सदस्यों को वाहिनी की जिला एवं खंड इकाईयों में प्रतिनियुक्त करने की योजना है. बैठक में काफी संख्या में सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-aashirwads-talent-honor-ceremony-on-june-15-at-town-hall/">चाकुलिया

: टाउन हॉल में आशीर्वाद का प्रतिभा सम्मान समारोह 15 जून को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही