Search

 
 
 

घाटशिला : ग्राम प्रधान ने बीडीओ से की फर्जी ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत कशीदा पंचायत के ऊपर पावड़ा गांव के ग्राम प्रधान राम मुर्मू ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को बीडीओ घाटशिला को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान के पद का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है. राम मुर्मू ने बताया कि ग्राम प्रधान वंशानुगत होता है. इससे पूर्व मेरे पिता उनके बाद चाचा तथा चाचा के पुत्र ग्राम प्रधान थे. वर्ष 2011 में उन्हें ग्राम प्रधान चुना गया. वे आज तक ग्राम प्रधान हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-clubs-medical-camp-organized-in-residential-girls-school/">चाईबासा

: आवासीय बालिका विद्यालय में रोटरी क्लब का चिकित्सा शिविर आयोजित
पिछले दिन गांव के सीताराम सिंह ने अपनी अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर वर्ष 2023 के लिए बाबा साहेब अंबेडकर आवास योजना के लिए लाभुक का चयन कर आवास योजना हेतु आवेदन पत्र में ग्राम प्रधान की जगह खुद सीताराम सिंह हस्ताक्षर कर कार्यालय को सौंपा हैं, जो सरासर गलत है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-crpf-paid-tribute-to-the-martyred-soldier-of-jharkhand-police-in-badalgia/">मनोहरपुर

: बडालगिया में झारखंड पुलिस के शहीद जवान को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने आग्रह किया है कि इस कार्य में मुखिया एवं पंचायत सचिव की भी मिलीभगत हो सकती है. मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए तथा उस ग्राम सभा की बैठक को रद्द किया जाए. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मिथुन सोरेन, सुनाराम बेसरा, माइशा मुर्मू, टुनाराम बेसरा, मंगल बेसरा, साल्खू बेसरा, बृजेश सोरेन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही