Search

घाटशिला : ग्राम प्रधानों ने मऊभंडार ओपी के एसआई को निलंबित करने की मांग की

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : माझी परगना महाल के प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने मऊभंडार ओपी के एसआई पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इससे नाराज ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को एसडीओ के अनुपस्थिति में कार्यालय अधीक्षक डोमन मरांडी व एसडीपीओ कार्यालय के रीडर रामनाथ राम को ज्ञापन सौंपा. ग्राम प्रधानों ने कहा कि इस तरह आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ पुलिस पदाधिकारी द्वारा दुर्व्यवहार किया जाना माझी परगना महाल कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. ग्राम प्रधान ने आग्रह किया है कि मामले की जांच कर उक्त पुलिस पदाधिकारी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित किया जाए. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-steering-committee-meeting-for-the-search-of-leprosy-patients/">चाईबासा

: कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए जिला संचालन समिति की बैठक

ओपी प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई ने किया था दुर्व्यवहार 

ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके पिता के नाम से खतियानी रैयत पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है. जिसके सीमांकन के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है. सीमांकन होने के बाद उक्त जमीन पर किसी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग करने गये थे. इसी दौरान ओपी प्रभारी की अनुपस्थिति में एसआई अनिल कुमार द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुधीर सोरेन, बहादुर सोरेन, बादल चौधरी, मोहम्मद आलम, जयपाल मुर्मू, बायला मार्डी, जगन्नाथ सिंह दुलाराम सोरेन, गोरा सिंह सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-application-was-rejected-from-the-circle-office-residential-certificate-was-issued-from-the-subdivision-office/">जमशेदपुर

: अंचल कार्यालय से आवेदन रिजेक्ट होने के बाद अनुमंडल कार्यालय से निर्गत हो गया आवासीय प्रमाण पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//