Search

 
 
 

घाटशिला: एयरपोर्ट निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने प्रशासन के शिविर का किया बहिष्‍कार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  धालभूमगढ़ प्रखंड की पावड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत के देवशोल गांव में सोमवार को प्रशासन द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिविर का विरोध जताते हुए बहिष्कार किया. शिविर में राजस्व, पेंशन, आवास में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं पहुंचा. हालांकि मुद्रा लोन के तीन आवेदन आए. पांच सौ लोगों की आबादी वाले गांव में मात्र 11 लोगों ने ही स्वास्थ्य जांच कराया. कुल मिलाकर इस शिविर से ग्रामीणों ने किनारा कर लिया. इसे भी पढ़ें: घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-death-anniversary-of-scientist-madame-curie-observed-at-ghatshila-college/">घाटशिला

: घाटशिला कॉलेज में मनायी गयी वैज्ञानिक मैडम क्यूरी की पुण्यतिथि

अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने जताया विरोध

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंचल पदाधिकारी सदानंद महतो, मुखिया चित्त रंजन सिंह, उप प्रमुख शुकरा मुंडा, पंसस प्रदीप कुमार राय, अंचल कर्मी एवं कई विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी देवशोल मध्य विद्यालय परिसर सोमवार सुबह आठ बजे पहुंच चुके थे. शिविर शुरू होने के कुछ देर बाद ही ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एयरपोर्ट से संबंधित सवाल-जवाब किया. ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि इससे पूर्व सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक शिविर लगाया गया. इसमें कई तरह के प्रमाण पत्र व समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया था. आज के शिविर का कोई औचित्य नहीं है.

अंचलाधिकारी व मुखिया ने ग्रामीणों को समझाया नहीं ली जाएगी जमीन

ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से दो टूक कहा कि पहले एयरपोर्ट निर्माण का मामला बंद करें उसके बाद देवशोल गांव में शिविर लगाएं. हालांकि अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने कहा कि यह शिविर एयरपोर्ट से संबंधित नहीं है. इस तरह के शिविर सभी पंचायतों में लगाए गए हैं. अंचलाधिकारी ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए चिन्हित गांव में यह शिविर पहले किया जा रहा है. एयरपोर्ट का मामला चार साल से लंबित है. एयरपोर्ट से संबंधित निर्णय सरकार को भेजा जाएगा. एयरपोर्ट निर्माण में ग्रामीणों की कोई जमीन नहीं ली जा रहा है. सिर्फ सरकारी जमीन ही लिया जा रहा है. प्रशासन को अपना काम करने दीजिए. मुखिया चित्त रंजन सिंह ने भी ग्रामीणों से कहा कि वे प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि यह शिविर समस्याओं के समाधान के लिये है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ही यह शिविर है. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-04-july-2022/">शाम

की न्यूज डायरी।।04 July।।भावुक हुईं द्रौपदी।।हटिया डैम की सुरक्षा से खिलवाड़।।हजारीबाग में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था।।अग्निपरीक्षा में खरे उतरे शिंदे।।हैदराबाद में गरजे मोदी।।कुल्लू बस हादसे में 12 मरे।।समेत कई खबरें, ओपिनियन और वीडियो।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही