Search

 
 
 

घाटशिला : प्रेमी संग भागी दो बच्चे की मां को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के गनधनिया पंचायत के काड़ाडूबा गांव निवासी नरसिंह मुर्मू ने गुरुवार को घाटशिला थाना में लिखित शिकायत कर ग्रामीणों के संग पत्नी सहित प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया है. इससे पूर्व ग्रामीणों ने प्रेमी प्रेमिका को पकड़ कर गांव में रखा था, ताकि ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्रामसभा कर मामले का निपटारा किया जाए. परंतु दूसरे गांव के ग्राम प्रधान नहीं पहुंच. इस कारण मामला थाना पहुंचा. घटना के संबंध में भुक्तभोगी पति नरसिंह मुर्मू ने घाटशिला थाना में लिखित शिकायत की है कि उनकी पत्नी को तीन माह पूर्व काम कराने के बहाने कथित प्रेमी गोरा हेम्ब्रम सरबिला गांव निवासी अपने साथ लेकर भाग गया और शादी कर ली है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे के घर में उसे छोड़ कर भाग गई. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवार चलाने के लिए काम करना पड़ता है. ऐसे में बच्चों का भरण पोषण और देखभाल मैं कैसे कर सकता हूं. इससे काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : डायनबिसाही">https://lagatar.in/double-murder-in-dynbisahi-life-imprisonment-to-19-women-accused-fine-of-25-25-thousand/">डायनबिसाही

में डबल मर्डरः 19 महिला अभियुक्तों को उम्रकैद, 25-25 हजार का जुर्माना
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि बच्चे कैसे रहेंगे, कहां रहेंगे, इसका उचित विचार-विमर्श किया जाए. हालांकि उनकी पत्नी ने स्पष्ट रूप से महिला थाना प्रभारी रुकमणी कुमारी से कहा कि वे अपने प्रेमी गोरा हेम्ब्रम के साथ ही अब अपना जीवन यापन करना चाहती है. बच्चों से पूछे जाने पर बच्चों ने कहा कि वह अपने पिता के साथ रहेंगे. हालांकि समाचार लिखे जाने तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि भुक्तभोगी नरसिंह मुर्मू के साथ बच्चे रहेंगे या पत्नी के साथ, यह मामला विचाराधीन है. हालांकि दोनों पक्ष के लोग सुबह से ही थाना में डटे हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही