Search

घाटशिला : नूतनगढ़ आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने मैदान कब्जाने का किया विरोध

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड के नूतनगढ़ आदिवासी टोला में ग्राम प्रधान घनीराम सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा, भवेश महतो के साथ ग्रामीण महिला व पुरुष उपस्थित थे. ग्राम प्रधान ने विधायक प्रतिनिधि को टोला के मैदान को व्यवसायी जयप्रकाश अग्रवाल एवं उनके परिजनों द्वारा अपनी जमीन बताकर कब्जा करने के मामले की जानकारी दी. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को बताया कि उक्त जमीन पर आदिवासी टोला के ग्रामीण गोट पूजा, मागे पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं. इसके साथ-साथ इस मैदान में आदिवासी टोला के ही नहीं बल्कि नूतनगढ़ एवं आस-पास के युवा भी खेलकूद करते हैं. इसी फुटबाल मैदान के समीप रंकिणी मंदिर भी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-mp-distributed-700-blankets-among-the-poor/">बहरागोड़ा

: गरीबों के बीच सांसद ने बांटे 700 कंबल

जमीन घेर दिए जाने से बंद हो जाएगी मुख्य सड़क

अब उक्त जमीन को घेर दिए जाने से आदिवासी टोला का मुख्य सड़क बंद हो जायेगा. जाहेर थान व मंदिर जाने से ग्रामीणों को हाथ धोना पड़ेगा. सभी ग्रामीणों को अपने पूर्वजों द्वारा बताया गया कि यह एक सरकारी जमीन है. सरकारी जमीन सोचकर ही इसका उपयोग गांव वाले करते आ रहे हैं. ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि से मांग की है कि वे ग्रामीणों का हक व अधिकार छीनने न दें. विधायक प्रतिनिधि ने सभी लोगों से एकजुट रहने की बात कही तथा कहा कि इसे विधायक रामदास सोरेन के संज्ञान में लाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp