Search

 
 
 

घाटशिला : नूतनगढ़ आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने विधायक प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नूतनगढ़ आदिवासी टोला के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान धानी राम सोरेन के नेतृत्व में सोमवार को विधायक रामदास सोरेन के नाम मांगपत्र विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा को सौंपा. ग्राम प्रधान धानी राम सोरेन ने बताया कि मौजा नूतनगढ़ खाता संख्या 68, प्लाॅट 358 का जमीन घेराबंदी रैयतदार जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा की जा रही है. इसमें दो आदिवासी घर मेघराय मांडी एवं धनुराम मांडी की जद में आ रहा है. दोनों घर 70 वर्ष पूर्व ही खतियानी रैयतदार सीताराम, जगतराम (भारत वनस्पति मिल्स लिमटेड) द्वारा बसाया गया था. बाद में सीताराम, जगतराम द्वारा उक्त जमीन को मुरारी लाल अग्रवाल को बेच दिया. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-along-with-the-elderly-in-the-cold-the-government-also-takes-care-of-the-children-jagarnath-mahato/">बेरमो

: ठंड में बुजुर्गों के साथ सरकार को बच्चों का भी ख्याल : जगरनाथ महतो
मुरारी लाल अग्रवाल की उक्त भूमि को वर्ष 1998-99 में जय प्रकाश अग्रवाल को बेच दिया गया. जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा उक्त भूमि में 20 वर्ष तक घेराबंदी नहीं हुई और न ही कोई दखल लिया. अब जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा उक्त भूमि की घेराबंदी की जा रही है. इसका हम सभी ग्रामीण जोरदार विरोध कर रहे हैं. इस जमीन के बीच में धनुराम व मेघराय मांडी का घर है तथा नूतनगढ़ आदिवासी टोला तक आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध होगा. ग्रामीणों का निकलने का कोई रास्ता नहीं है. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-after-bharat-jodo-yatra-congress-will-start-hath-se-hath-jodo-campaign/">देवघर

: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
इसके साथ-साथ मैदान में गांव के युवा खेलकूद एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम वर्षो से करते आ रहे हैं. ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि एवं विधायक को ज्ञापन सौंप कर मामले का हल निकालने, आदिवासी घरों को बचाने तथा आने-जाने का रास्ता छोड़ने की मांग की है. विधायक प्रतिनिधि अर्जुन हांसदा का कहना है कि घेराबंदी होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होगी. इस मामले में व्यावसाई जय प्रकाश अग्रवाल को सभी पक्षों से बात करनी होगी. उन्होंने कहा कि मामले का निपटारा ग्रामसभा के माध्यम से ही किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही