Search

 
 
 

घाटशिला : ओनीडीह के ग्रामीण पिछले एक माह से अंधेरे में रात गुजारने को विवश

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कशीदा पंचायत अंतर्गत ओनीडीह के ग्रामीण पिछले एक माह से अंधेरे में रात गुजारने को विवश है. शनिवार को ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग एक माह से गांव का ट्रांसफार्मर जल गया है. उक्त ट्रांसफॉर्मर से 43 उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती थी वहां के 43 उपभोक्ता परेशान हैं. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर भी नाराजगी व्यक्ति की. कहा विद्युत आपूर्ति नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ पीने का पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है. ग्रामीणों की मांग पर विद्युत कनीय अभियंता आनंद कश्यप ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि 2 दिन के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा. ट्रांसफार्मर लाने विभाग के कर्मचारियों को जमशेदपुर भेजा गया है. इसके बाद ग्रामीण वापस गांव लौटे. मौके पर मुख्य रूप से दीपक गोराई, मनोहर गोराई, देवेन मर्डी, सुकुमार गोराई, संतोष गोराई, शंकर गोराई, पुष्पा गोराई, संजनी गोराई, राम मार्डी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-jharkhand-is-to-be-free-from-crime-loot-and-corruption-hemant-government-will-have-to-be-removed-marandi/">किरीबुरु

: झारखंड को अपराध, लूट व भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो हेमंत सरकार को हटाना होगा : मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही