Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ग्रामीणों ने एयरपोर्ट के लिए वनभूमि अधिग्रहण का किया विरोध

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर रूआशोल और देवशोल गांव में गुरुवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. प्रस्तावित हवाई अड्डा के विकास हेतु चिन्हित रूआशोल गांव के 21 डिसमिल वनभूमि की स्वीकृति के लिए ग्रामसभा किया गया था. रूआशोल गांव की ग्रामसभा में पंचायत सचिव सोमवारी टुडू, पंसस प्रदीप कुमार राय एवं ग्राम प्रधान लखन हेम्ब्रम ही उपस्थित हुए. ग्रामसभा में विरोध जताते हुए लोग नहीं पहुंचे. बाद में ग्राम प्रधान लखन हेम्ब्रम ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए एयरपोर्ट का विरोध जताया. उधर देवशोल गांव के माझी अखाड़ा शाल में ग्राम प्रधान दाखिन हांसदा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shree-shyam-mahila-manch-mango-distributed-warm-clothes-among-needy-children/">जमशेदपुर

: श्री श्याम महिला मंच मानगो ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े
बैठक में पंचायत सचिव सोमवारी टुडू, पंसस प्रदीप कुमार राय एवं ग्रामीण उपस्थित थे. देवशोल गांव में हवाई अड्डा के लिए 8.50 एकड़ वनभूमि की स्वीकृति के लिए ग्रामसभा किया गया. ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने सरकार को पहले ग्रामसभा कर एयरपोर्ट का भूमि पूजन करना चाहिए था. बार-बार ग्रामसभा करने की जरूरत ही नहीं है. दो वर्ष से लगातार ग्रामसभा द्वारा एयरपोर्ट का विरोध किया जा रहा है. दोनों ही गांव में ग्रामसभाओं द्वारा एयरपोर्ट निर्माण का कई बार विरोध जताया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही