Search

 
 
 

घाटशिला: फूलडुंगरी से झाटीझरना तक सड़क बनाने के लिये विधायक रामदास सोरेन को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

 
GHATSHILA: फूलडुंगरी से झांटीझरना तक सड़क बनाने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीण खोगेन महतो एवं कार्तिक भगत ने विधायक रामदास सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपा. खोगेन महतो ने विधायक को बताया कि यह उपयोगी काफी जर्जर स्थिति में है. लोगों को साइकिल से चलना भी मुश्किल हो गया है. इस सड़क को बन जाने से क्षेत्र के पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम एवं धारागिरी झरना सहित दर्जनों गांव के लोगों को सुविधाएं मिलेगी. इसे भी पढ़ें: बारिश">https://lagatar.in/rain-broke-indias-dream-if-we-had-won-from-south-africa-today-history-would-have-been-made/">बारिश

ने तोड़ा भारत का सपना, साउथ अफ्रीका से आज जीतते तो बन जाता इतिहास

इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू करा दिया जाएगा: विधायक

विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस सड़क का प्रस्ताव बहुत पहले ही सरकार को भेजा गया है. बहुत जल्द टेंडर करा इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू करा दिया जाएगा. हालांकि काफी लंबी सड़क होने के कारण उसे दो फेज में बनाया जाएगा. पहले फेज में फूलडुंगरी से बुरूडीह डैम तक एवं दूसरे फेज में बुरूडीह से झांटीझरना बंगाल सीमा तक सड़क बनेगी. इसे भी पढ़ें: घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-tribute-paid-to-shyam-charan-murmu-on-22nd-death-anniversary-in-pavada-village/">घाटशिला:

22वीं पुण्यतिथि पर श्याम चरण मुर्मू को पावड़ा गांव में दी गई श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही