Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : चुडिंदा गांव भारी मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए ग्रामीणों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गुड़ाझोर के ग्रामीणों द्वारा भारी मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र खुलने का मौका गंवाने का फायदा उठाते हुए गालूडीह क्षेत्र के चुडिंदा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीओ सत्यवीर रजक को ज्ञापन सौंपकर चुडिंदा गांव में भारी मोटर वाहन प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग की है. इस आवेदन में गांव के लगभग 500 लोगों का हस्ताक्षर भी है. इस क्रम में ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार की तलाश में हमारे क्षेत्र के लोग दूसरे प्रदेश पलायन कर रहे हैं और रोजगार के अवसर अगर हमारे गांव में ही मिले तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. इस केन्द्र को खोलने के लिए हमारे गांव में पर्याप्त मात्रा में सरकारी जमीन भी उपलब्ध है. इस केन्द्र को खोलने को लेकर पूरे गांव के लोग 22 अप्रैल को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठक कर गांव में यह केन्द्र खोलवाने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : जीईएल">https://lagatar.in/program-in-gel-church-many-news-of-simdega-including-babu-veer-kunwar-singh-remembered-together/">जीईएल

चर्च में कार्यक्रम, याद किए गए बाबू वीर कुंवर सिंह समेत सिमडेगा की कई खबरें एक साथ
ग्रामीणों का कहना है कि केन्द्र खुलने से किसी तरह का कोई प्रदूषण भी नहीं होगा, न ही किसी को कोई असुविधा होगी. अच्छी बात यह है कि यहां के सैंकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से इससे रोजगार मिलेगा. जानकारी के अनुसार पहले गुड़ाझोर में यह प्रशिक्षण केन्द्र खोलने को लेकर प्रशासन एवं विधायक रामदास सोरेन ने प्रयास किया था लेकिन गांव के लोग इस केन्द्र को खोलने का जमकर विरोध कर रहे हैं. इस पर एसडीओ ने कहा कि इस मुद्दे पर वरीय अधिकारी और विधायक से विचार विमर्श करने के बाद ही निर्णय लेंगे. मौके पर अशोक महतो, संजीव महतो, मंटू महतो, फूलचंद टुडू, समीर महतो, निखिल महतो, श्रवण अग्रवाल समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही