Search

घाटशिला : पुनगोड़ा गांव में मुखिया व पंचायत सचिव को ग्रामीणों ने घंटो घेरे रखा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पुनगोड़ा गांव के पुराना पंचायत भवन में शनिवार को आयोजित विकास योजना चयन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. इस दौरान गांव के एक पक्ष के लोगों ने विरोध जताते हुए ग्रामसभा का सफल संचालन के लिए पहुंचे भदुआ पंचायत के मुखिया श्याम चंद मानकी और पंचायत सचिव धरमु उरांव को घंटो घेरे रखा. ग्रामीणों के एक पक्ष गांव के वंशानुगत ग्राम प्राधान की अध्यक्षता में ग्रामसभा नहीं कराने और खुद के द्वारा तय ग्राम प्राधान की अध्यक्षता में ग्रामसभा करने के पक्ष में ग्रामसभा को स्थगित करना चाहता था. इसकी सूचना बीडीओ कुमार एस अभिनव व घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो मौके पर पहुंचे और विरोध करने वाले पक्ष से मिल कर बात की. उन्होंने विरोध कर रहे लोगों के साथ बैठ व नियम संगत जरूरी जानकारियां दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-appeals-to-children-to-join-gurmat-sikhya-camp/">जमशेदपुर

: सीजीपीसी ने बच्चों से गुरमत सिख्या कैंप में शामिल होने की अपील की

बीडीओ व थाना प्रभारी बैरंग लौटे

इस दौरान बीडीओ द्वारा जब उन्हें बताया गया कि विभागीय नियम के अनुसार अगर गांव मे एक पक्ष के लोग वंशानुगत ग्रामप्रधान की अध्यक्षता में ग्रामसभा के आयोजन को नहीं मान रहे है तो गांव मे विकास कार्य के लिए ग्रामसभा का आयोजन भविष्य में होना संभव नहीं है. गांव में विकास के लिए मनरेगा और 15वें वित्त की योजना चयन के लिए ग्रामसभा कराया जाना जरूरी है. इस ग्रामसभा कार्यक्रम में ग्राम प्रधान की बात पर ग्रामसभा को बाधित करने का कोई औचित्य नहीं है. विरोध कर रहे लोग जब किसी भी हाल में बीडीओ की बात मानने को सहमत नहीं दिखे तो बीडीओ व थाना प्रभारी लौट आए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp