Search

 
 
 

घाटशिला : जुलूस निकाल ग्रामीणों ने पन्ना खदान खोलने का किया विरोध

 
Ghatshila (Rajesh chowbey) : गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र के 28 मौजा के ग्रामीण संयुक्त ग्राम सभा के अध्यक्ष नायकनशोल के माझी बाबा जदुनाथ हांसदा, जिला पार्षद शिवनाथ मांडी, जिला पार्षद हेमंत मुंडा एवं कई गांवों के माझी बाबा के नेतृत्व में अंचल अधिकारी को एक मांग पत्र सौप कर पावड़ा पहाड़ एवं चुड़ियापहाड में सरकार द्वारा पन्ना खदान के नाम घेराबंदी करने वाले जगह को मुक्त करने एवं पन्ना खनन का विरोध जताया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-50-year-old-woman-injured-in-a-thunderstorm-in-pathanmara-village/">सरायकेला

: पठानमारा गांव में वज्रपात से 50 वर्षीय महिला घायल
इससे पूर्व ग्रामीण महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या ज्वालकाटा मिलनबिथि चौक से ढोल नगाड़े के साथ जुलूस की शक्ल में गुड़ाबांधा प्रखंड कार्यालय पहुंचा. सरकार द्वारा चुड़ियाबुढ़ी एवं पावड़ा पहाड़ के कुछ अंश में पन्ना खदान खोलने के लिए अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन किया जा रहा है। इसको लेकर विगत कई माह से गुड़ाबांधा प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों के मांझी बाबाओं ने संयुक्त ग्राम सभा का गठन कर पन्न खदान का विरोध जता चुके हैं. ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भेजी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-who-came-to-birsanagar-late-at-night-to-open-the-gate/">जमशेदपुर:

बिरसानगर में देर रात कौन आया था गेट खुलवाने

सरकार को पहले अपनी नीयत साफ करनी चाहिए : पार्षद

गुड़ाबांधा के पार्षद शिवनाथ मांडी एवं धालभूमगढ़ के पार्षद हेमंत मुंडा ने गुड़ाबांधा के अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौपने के बाद कहा कि अगर उस क्षेत्र में पन्ना खदान खोलने की बात थी तो पहले ग्राम सभा करना चाहिए थे. बिना ग्राम सभा कराए ही अंचल कार्यालय द्वारा सीमांकन कर देना समझ से परे हैं. पावड़ा पहाड़ एवं चुड़ियाबुढ़ी पहाड में लोग घर बनाकर वर्षो से रहते है. सरकार को पहले यह साफ करना चाहिए कि उस क्षेत्र के ग्रामीणों का क्या होगा. झारखंड में खनिज संपदा होते हुए भी यहां के युवा एवं मजदूर पलायन करते हैं. क्या पन्ना खदान खोलने से मजदूरों का पलायन बंद होगा। क्षेत्र का विकास करने के लिए ग्रामीणों की राय देना भी जरूरी होता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही