Search

 
 
 

घाटशिला : साइंस में विशाल तथा कॉमर्स में विनय बने संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के टॉपर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सीबीएसई द्वारा शुक्रवार को 12वीं कe परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के छात्रों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विनय अग्रवाल कॉमर्स के विद्यालय टॉपर रहे. 96 प्रतिशत अंकों के साथ विशाल महतो साइंस टॉपर बने. कॉमर्स में चिराग जिंदल 94.2 तथा सृष्टि कुमारी 91.2 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. अर्पिता साव 94.4 तथा पल्लवी अधिकारी 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान के दूसरे व तीसरे टॉपर रहे. साइंस के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की. इसे भी पढ़ें : शहीद">https://lagatar.in/ajsu-will-hold-a-tribute-meeting-across-the-state-on-8th-august-on-the-martyrdom-day-of-martyr-nirmal-mahato/">शहीद

निर्मल महतो के शहादत दिवस पर 8 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभा करेगी आजसू
विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा. अफजल खान को कंप्यूटर साइंस में 100 अंक तथा फिजिकल एजुकेशन विषय में 3 छात्रों - विशाल महतो, मोहित प्रधान एवं विनय अग्रवाल ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किया है. विद्यालय प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, प्राचार्या नीलकमल सिन्हा, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा सभी शिक्षकों ने बच्चों की सफलता पर हर्ष जताते हुए उन्हें तथा उनके अभिभावकों को बधाई दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही