Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने एसडीओ को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकली भीड़ से दंगाइयों की पहचान कर उन पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए. 17 जून को इन मस्जिदों सहित अन्य मस्जिदों पर भी निगरानी रखी जाए. किसी भी तरह जिहादी भाषण देने से तुरंत रोका जाए. देश भर में ऐसे जहरीले भाषण देने वाले को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए. इसके अलावा हिंदुओं की सुरक्षा करने सहित कुल बिंदुओं पर राष्‍ट्रपति का ध्‍यान आकृष्‍ट किया गया है. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-doctor-at-raj-hospital-removes-a-coin-lying-in-the-stomach-for-five-years-without-tearing-it/">रांची

: राज अस्पताल में डाक्टर ने  पांच साल से पेट में पड़े सिक्के को बिना चीर-फाड़ के निकाला

जिहादी कट्टरता से देश में तनाव की स्थिति: विहिप

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से कहा गया है कि पिछले कुछ समय से देश भर में जिहादी कट्टरता बढ़ती जा रही है. हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं. शोभायात्रा पर पथराव और हमले किए जाते हैं. जिसके कारण अनेक स्थानों पर कर्फ्यू लग जाता है, देश में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हिंदू समाज ने धैर्य रखा है जिसका कारण कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है. हिजाब विवाद के समय भी कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई.

ज्ञापन सौंपने वालों में यह थे शामिल

ज्ञापन में कहा गया है कि अभी हाल ही में नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल के बयान को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर घरों, दुकानों, वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस बल पर भी हमले हुए. संपूर्ण देश का हिंदू समाज के इन हमलों से आहत और आक्रोशित है. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सुमन सोनी, सूरज सोनी, अमन मौर्य, तारक गिरी, राज, बिट्टू नामाता, सुनील कुमार गिरी, प्रियांशु, मनोज कुमार प्रजापति, सहर्ष साहा एवं विजय सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mp-pays-tribute-to-martyr-ganesh-hansda/">बहरागोड़ा

: सांसद ने शहीद गणेश हांसदा को किया नमन, श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही