Search

 
 
 

घाटशिला : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में मतदान जागरूकता अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान की सुनिश्चितत करने को लेकर विद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंगलवार को विद्यालय परिसर में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर 100 प्रतिशत मतदान को अंकित किया गया. दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें शिक्षकों ने मतदान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न बच्चों से पूछे जिसका बच्चों ने अपने विवेक और समझ से जवाब दिया. इसे भी पढ़ें : श्री">https://lagatar.in/shri-hanuman-mandals-annual-festival-on-21st-april/">श्री

हनुमान मंडल का वार्षिकोत्सव 21 अप्रैल को
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Prashnottari.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रशासिका शोभा गनेरीवाल ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में मतदान मौलिक अधिकार है. अठारह वर्ष व इससे अधिक आयुवर्ग के प्रत्येक नागरिक को इस अधिकार का प्रयोग करना चाहिए. विद्यालय प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने छात्रों से अपील की कि वे अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए अवश्य प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/regarding-ram-navami-mock-drill-in-lohardaga-and-inspection-of-roofs-of-houses-with-drone-in-giridih/">रामनवमी

को लेकर लोहरदगा में मॉक ड्रिल व गिरिडीह में ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण
उन्होंने घाटशिला प्रखंड व अनुमंडल प्रशासन से भी शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए चलाये जा रहे अभियान के लिए आभार जताया. इस मौके पर शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, एकेडमिक इंचार्ज एस आर दत्ता, सह शैक्षणिक प्रभारी सास्वती रॉय पटनायक, प्राइमरी प्रभारी सुजाता वर्मा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष इंद्र कुमार राय, शारीरिक शिक्षा विभाग से सायंतन रे,विश्वजीत सीट व मौसमी बनर्जी उपस्थित थे. तकनीकी सहायक के रूप में विद्युत वरण चंद्रा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही