Search

 
 
 

घाटशिला : आयुष्मान भवः योजना के शुभारंभ का देखा गया सीधा प्रसारण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में आयुष्मान भवः योजना का शुभारंभ का सीधा प्रसारण चिकित्सा प्रमुख एवं अन्य लोगों ने बुधवार को देखा. आयुष्मान भवः योजना के संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर एन सोरेन ने बताया कि भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के द्वारा आयुष्मान भवः योजना का शुभारंभ ऑनलाइन किया गया. इसके तहत अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाई जा सकेगी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-five-day-outbound-learning-program-organized-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय आउटबाउंड लर्निंग प्रोग्राम आयोजित

स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान सभा का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि आयुष्मान भवः सेवा पखवाड़ा प्रखंड स्तर पर 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा. सभी हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में आयुष्मान मेले का आयोजन कर गैर संचारी रोग, मातृत्व सेवा, नियमित टीकाकरण आदि स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. दो अक्टूबर को प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान सभा का आयोजन कर लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाना एवं वितरण करना सुनिश्चित किया जाएगा. ऑनलाइन प्रसारण देखने में मुख्य रूप से प्रमुख सुशीला टुडू, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, बीपीएम मयंक कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी एवं मरीज उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bhado-amavasya-festival-in-shri-rani-sati-temple-from-14th-preparations-complete/">चाईबासा

: श्री राणी सती मंदिर में भादो-अमावस्या महोत्सव 14 से, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही