Search

 
 
 

घाटशिला : मूसलाधार बारिश से जलजमाव, सड़कें बनी तालाब

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया. इससे सड़के तालाब में तब्दील हो गई. शहीद दिलीप बेसरा की प्रतिमा के समीप सड़क पर जलजमाव होने से घाटशिला-मऊभंडार आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ . ठीक वही स्थिति गोपालपुर पुराना रेलवे फाटक के समीप सड़क पर गड्ढा बन जाने से जलजमाव हो गया है. सड़क से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव हो रहा है. प्रशासन द्वारा 9 लाख की लागत से क्षेत्र में नाली की साफ-सफाई का कार्य किया गया, परंतु इस कार्य में सिर्फ खानापूर्ति होने के कारण पूरे शहर की नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-bharat-jora-forcibly-constructing-road-on-raiyat-land-with-government-funds/">जमशेदपुर

: रैयत जमीन पर सरकारी फंड से जबरन सड़क का निर्माण करा रहे मुखिया भरत जोरा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही