Search

 
 
 

घाटशिला : अनुमंडल कार्यालय में 25 जुलाई को लगेगा साप्ताहिक जनता दरबार

 
[caption id="attachment_367429" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/DC-VIJYA-JADHAV.jpg"

alt="" width="300" height="241" /> डीसी विजया जाधव.[/caption] Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार 25 जुलाई को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. जनता दरबार में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था), अपर उपायुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत जिला स्तर के अन्य विभागीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए बेहतर अवसर है जहां वे अपनी समस्याओं से जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी को अवगत करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-congressmen-clashed-with-each-other-during-nomination-for-the-post-of-district-president-created-a-ruckus-broke-discipline/">बोकारो

: जिला अध्यक्ष पद पर नामांकन के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर किया हंगामा, अनुशासन किया भंग
आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना जनता दरबार का उद्देश्य होता है. ऐसे में लोगों से अपील है कि जनता दरबार के बारे में अपने आस पास के लोगों को भी जानकारी दें, ताकि उनकी भी समस्याओं को दूर किया जा सके. लोगों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. जिला प्रशासन का प्रयास है कि जनता दरबार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं प्रशासन की नजर में आये ताकि उनका उचित समाधान किया जाए एवं उनकी परेशानियों का निराकरण हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही