Search

 
 
 

घाटशिला : डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार तो ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव रख कर गालूडीह के जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह एवं ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम नहीं करने की बात चिकित्सक द्वारा कहे जाने के बाद विरोध प्रदर्शन किया. हालांकि बाद में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टूडू ने मोबाइल पर बात कर मामला शांत कराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा. इसके बाद ग्रामीण शांत हुए. घटना के संबंध में जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गालूडीह निवासी हीरालाल महतो के 17 वर्षीय पुत्र विकास महतो को सांप काट लिया था. विकास चौकी पर सोया हुआ था. रात लगभग 10 बजे के आस-पास चित्ती सांप ने काट लिया. हालांकि सांप काटने के बाद विकास जाग गया, परंतु कुछ देर के बाद ही उसे जलन शुरू हुई. जलन के साथ ही पेट दर्द और उल्टी होना शुरू हुआ. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Ghatshila-postmartam-1.jpg"

alt="" width="1279" height="529" /> इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-forest-department-planted-saplings-in-samudih/">खरसावां

: सामुडीह में वन विभाग ने किया गया पौधरोपण
परिवार वालों ने देखा कि चौकी के नीचे एक चित्ती सांप बैठा था. घरवालों ने सांप को मार दिया. तत्काल उसे अनुमंडल अस्पताल लेकर आए. वहां चिकित्सक ने कहा कि कहीं भी सांप काटने का निशान नहीं दिख रहा है. स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने एमजीएम रेफर कर दिया. एमजीएम ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार वाले वापस घर लेकर आए झाड़-फूंक शुरू किया. सूचना मिलने के बाद गालूडीह पुलिस मंगलवार की सुबह गांव पहुंचकर तत्काल उसे पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाने को कहा, परंतु गांव का मामला होने के कारण अपने स्तर से लोग उपचार की व्यवस्था करने लगे. अंततः दोपहर 3 बजे के बाद अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सक डॉ एसके झा ने कहा कि इसका पोस्टमार्टम यहां नहीं हो पाएगा. पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं हैं. यह सुनकर ग्रामीण आक्रोश में आ गए. जिला परिषद सदस्य के साथ ग्रामीण शव को मुख्य द्वार पर रखकर विरोध शुरू किया. हालांकि मृतक के चाचा जगरनाथ महतो ने चिकित्सक को लिखित दिया कि बच्चे को सांप ने काटा है. किसी भी तरह की कोई अन्य घटना नहीं है. इसके बाद चिकित्सक पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही