Search

 
 
 

घाटशिला : पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत कटिंगपाड़ा में 29 वर्षीय विवाहिता अनीशा सिंह ने फांसी लगाकर शुक्रवार की शाम आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में मृतका के पति सागर प्रसाद रेवानी ने बताया कि वह मूल रूप से बोकारो जिले के गोमिया का रहने वाले है. दिसंबर 2022 में उनकी शादी धनबाद निवासी अनीशा सिंह के साथ हुई थी. सागर घाटशिला में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स एंड सप्लाई का काम कर्ट है. शुक्रवार की सुबह 9:30 पति-पत्नी दोनों ने एक साथ नाश्ता किया इसके बाद वे अपने काम पर चले गए थे. शाम में जब काम से लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर दरवाजे पर लात मार कर उन्होंने दरवाजा खोला. अंदर घुसते हैं घर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था. पत्नी काले रंग की ओढ़नी से पंखे के सहारे फांसी के फंदे से झूल रही थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-social-worker-dr-vijay-singh-gagarai-became-aware-of-the-problems-of-fishermen-community/">चक्रधरपुर

: मछुवा समुदाय की समस्याओं से अवगत हुए समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया

घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर एसआई सीताराम दांगी महिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फंदे से शव को नीचे उतार कर पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस को पूछताछ में पति सागर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की रात को दोनों पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी. इसके बाद सब सामान्य हो गया था, अचानक इतना बड़ा कदम कैसे उठा ली यह बता पाना मुश्किल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मं जुटी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही