Search

 
 
 

घाटशिला : सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के तामाकपाल में रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई. बता दे कि महिला अपने पति के साथ बाइक से राजमिस्त्री का काम करने जा रही थी. घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से महिला और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया. अनुमंडल अस्पताल में जांच के पश्चात चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scrap-laden-truck-overturned-in-bhuiandih-no-casualties/">जमशेदपुर

: भुइयांडीह में स्क्रैप लदा ट्रक पलटा, कोई हताहत नहीं

पति को बेहतर इलाज के लिए किया गया एमजीएम रेफर

जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के केंदोपोशी गांव निवासी सिंगू माडी (52 वर्ष) एवं उनकी पत्नी छीता माडी (45) बाइक पर सवार होकर तामकपाल किसी के घर में राजमिस्त्री का काम करने आए थे. उनकी पत्नी मजदूरी का काम करती है. रविवार की सुबह तामकपाल स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही एनएच पर लौटा इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक की चपेट में दोनों आ गए. इससे छीता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. पति को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-solar-water-supply-scheme-in-rangamatia-is-bad-for-one-year/">बहरागोड़ा

 : रांगामटिया में एक साल से सोलर जलापूर्ति योजना खराब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही