Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : 'अपने परिसर की सफाई स्वयं करेंगे' अभियान घाटशिला कॉलेज में चलाया गया

Ghatshila : घाटशिला महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई हेतु "अपने परिसर की सफाई स्वयं करेंगे" अभियान चलाया गया. इसमें महाविद्यालय के लगभग दो हजार छात्र, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलिंटियर्स शामिल हुए. इस अभियान में सभी ने सम्मिलित रूप से मिलकर महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई की और हमेशा अपने परिसर को साफ रखने का संकल्प लिया. प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कहा कि श्रम की प्रतिष्ठा की शिक्षा देने, छात्रों में परस्पर सहयोग की भावना वृद्धि करने और निःस्वार्थ भाव से रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है. इससे छात्रों में परोपकार, त्याग, उदारता, स्वार्थ रहित होकर जनकल्याण, राष्ट्रहित की भावना तथा नेतृत्व गुण विकसित होगा. जुलाई के प्रथम सप्ताह में "जानें अपने जिला प्रशासक को" कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त विजया जाधव शामिल होंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-College-Safai-1-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-patanjali-class-became-the-winner-in-sanskrit-general-knowledge-competition/">चाईबासा:

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में पतंजलि वर्ग बना विजेता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/Ghatshila-College-Safai-2-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> प्राचार्य ने इस कार्यक्रम में स्थानीय पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू का स्वागत किया और उनसे मांग की कि महाविद्यालय के एनसीसी, एनएसएस एवं खेल कार्यालय हेतु तीन कमरों का एक भवन महाविद्यालय परिसर में पंचायत कोष से बनवाया जाए. मौके पर मुखिया पार्वती मुर्मू ने प्राचार्य के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र, समाज एवं संस्थान के विकास हेतु श्रमदान जैसे यह अभियान को निरंतर चलाने की आवश्यकता है. पंचायत मध्य स्थित इस महाविद्यालय में एनसीसी, एनएसएस एवं खेल के संचालन हेतु तीन कमरे का भवन शीघ्र ही बनवाया जाएगा. अभियान में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही