Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : तेज आंधी-बारिश से टूटे तार और पोल, दर्जनों घर क्षतिग्रस्त

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड में आई तेज बारिश व आंधी से प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए. इसके अलावा की गांव में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार व पोल टूटकर गिर गए. इससे प्रखंड क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों में घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति रात तक प्रारंभ होने की संभावना है. नरसिंहगढ़ भालकी मुख्य सड़क और देरांग गांव के पास हाई वोल्टेज तार टूटकर कई जगह गिरे पड़े है. बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए है. वैसे गांव के ग्रामीण बिजली तार की मरम्मत के दौरान विभाग का सहयोग करते देखे गए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-power-system-crippled-due-to-continuous-rain-and-strong-wind/">घाटशिला

: लगातार हो रही बारिश व तेज हवा से चरमराई विद्युत व्यवस्था

कई लोगों के घर हुए क्षतिग्रस्त

वहीं, पुनिसा गांव में कमल गोप और नकुल गोप का पुआल का घर क्षतिग्रस्त हो गया. दुधचूआ गांव में संजीत मुंडा का घर तेज आंधी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ है. देवशोल गांव के सामु हांसदा के घर की दीवार ढह गई है. जबकि मुस्लिम टोला दोलकी में शकीला बीवी के घर का छत टूटकर गिर गया. साथ ही अन्य गांवों में कई लोगों के कच्चे मकान के टूटने की सूचना प्राप्त हुई है. शनिवार सुबह पार्षद हेमंत मुंडा, प्रमुख प्रतिनिधि लखन हांसदा, पंसस प्रदीप राय आदि ने पुनिसा, दुधचूआ, देवशोल, दोलकी आदि गांवों का दौरा कर क्षतिपूर्ति का आकलन किया एवं आर्थिक सहयोग किया. पार्षद ने दूरभाष में अंचलाधिकारी सदानंद महतो को जानकारी दी. अंचलाधिकारी ने तिरपाल की व्यवस्था करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/seraikela-court-complex-turned-into-a-pond-due-to-the-negligence-of-the-building-department-manoj-chaudhary-2/">घाटशिला

: तेतुलडांगा में आंगनबाड़ी सहायिका का हुआ चयन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही