Search

 
 
 

घाटशिला : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मुसाबनी थाना क्षेत्र के पारुलिया गांव निवासी 45 वर्षिय अनिता बेरा की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रेलवे लाइन पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की सुबह लगभग 11 बजे मौत हो गई. स्थानीय थाना पुलिस एवं आरपीएफ ने समाजसेवी काली राम शर्मा की मदद से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. महिला के पास से मिले बैग में आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई है. घटना की सूचना परिजनों को दी गई है. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर जमा हो गई. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rash-driving-killed-one-young-man-died-after-colliding-with-divider/">जमशेदपुर

: रैश ड्राइविंग ने ली एक की जान, डिवाईडर से टकराकर युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही