Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से महिला की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बनकाटी गांव में रविवार को तालाब में नहाने गई 25 वर्षीय महिला बुल्टी पाल की डूबने से मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुल्टी रोजाना की तरह घर के पास गांव के तालाब में नहाने गई थी. तालाब में नहा रही अन्य महिलाओं ने देखा की बुल्टी पानी में डुबकी लगाने के बाद बाहर नहीं निकली. उनलोगों ने इसकी सूचना तुरंत ही परिजनों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पानी में बुल्टी की तलाश शुरू की. थोड़ी देर बाद उसके शव को तालाब से बाहर निकला गया. समाचार लिखे जाने तक घटना की जानकारी घाटशिला थाना पुलिस को नहीं दी गई है. इस संबंध में परिजनों ने बताया की बुल्टी को मिर्गी की बीमारी थी. अक्सर उसे दौरा पड़ते रहता था. शायद नहाने के क्रम में दौरा आया गया होगा और वह डूब गई होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fifth-accused-of-robbery-in-bharat-finance-arrested/">जमशेदपुर

: भारत फाइनांस में लूटकांड का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही