Search

 
 
 

घाटशिला : सर्प दंश से जामुनडीह गांव में महिला की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के मुराकाटी गांव में सांप के काटने से एक महिला की मौत शनिवार को हो गई. जानकारी के अनुसार मुराकाटी निवासी प्रधान सोरेन की पत्नी मादो सोरेन अपने मायके जामुनडीह गई थी. उसी दौरान वह घर की जमीन पर शुक्रवार की रात सोई थी. इसी दौरान चीती सांप ने उसे गर्दन के समीप काट लिया. सांप को हटाने के चक्कर में सांप गले में लिपट गया. जिससे महिला घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई. [caption id="attachment_394040" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Ghatshila-Snak-Bite-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मृतक की फाइल फोटो.[/caption] इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-demand-will-be-made-from-mla-to-build-shed-and-road-in-bandgaon-market-vivek-singh-vicky/">बंदगांव

: विधायक से की जाएगी बंदगांव बाजार में शेड व रोड निर्माण करने की मांग- विवेक सिंह विक्की

एमजीएम में इलाज के दौरान हुई मौत

बेहोश महिला को तत्काल परिजन घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गये. महिला को 8 एंटी स्नेक वेनम चढ़ाने के बाद भी महिला को जब होश नहीं आया तो उक्त महिला को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया. एमजीएम में इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने भी घटना की जानकारी लेने अनुमंडल अस्पताल पहुंची. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही