Search

 
 
 

घाटशिला : आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बराजुड़ी पंचायत अंतर्गत बालीगुमा गांव में आपसी विवाद को लेकर गांव के प्रधान सुभाष भगत, पत्नी भारती भगत, बेटी तारा भगत ने सोमवार को देवयानी भगत को मार कर घायल कर दिया. घायल अवस्था में देवयानी भगत अपने पति गौरंगो भगत के साथ घाटशिला थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. घाटशिला पुलिस ने देवयानी भगत को लहूलुहान अवस्था में प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. इसे भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-fire-in-630-kva-transformer-due-to-short-circuit-power-supply-stalled-in-the-colony/">बेरमो

: शॉर्ट सर्किट से 630 केवीए के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति ठप
घटना के संबंध में देवयानी भगत ने बताया कि दोपहर को अचानक नशे में धुत होकर सुभाष भगत गाली गलौज कर रहा था. इसका विरोध करने पर लोहे का रड से पिटाई कर दी. उसकी पत्नी व बेटी ने लकड़ी का पीढ़ा पीटा. इससे वह घायल हो गई. किसी तरह जान बचाकर पति-पत्नी घर से भागे. उन्होंने बताया कि पूर्व में उनके बेटे की मौत हो गई थी, जिसका तरह-तरह का आरोप उन लोगों द्वारा उनपर लगाया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही