Search

 
 
 

घाटशिला : तामकपाल गांव की महिला जमीन विवाद का मामला लेकर पहुंची विधायक दरबार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के तामकपाल गांव की महिला जमीन विवाद को लेकर विधायक रामदास सोरेन से सोमवार को मिलकर गुहार लगाई. महिला कल्याणी मैत्री ने आरोप लगाया है कि आनावाद बिहार सरकार की जमीन को मीनू चक्रवर्ती के द्वारा जमशेदपुर के हरेराम सिंह को बेच दिया गया है. हरेराम सिंह के द्वारा उक्त जमीन का म्यूटेशन करा कर लगान जमा करना शुरू कर दिया है. इस संबंध में कल्याणी ने विधायक से न्याय की गुहार लगाई है. विधायक ने मामले की जानकारी अंचलाधिकारी राजीव कुमार को देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-demand-to-give-90-percent-share-in-jobs-to-rural-areas/">नावाडीह

: नौकरियों में 90 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को देने की मांग

डीसीएलआर के न्यायालय में अपील करने की अंचलाधिकारी ने दी सलाह

अंचलाधिकारी ने महिला को बताया कि डीसीएलआर के न्यायालय में अपील करें. इस संबंध में जमशेदपुर निवासी हरेराम सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह बात सही है. अनावाद बिहार सरकार की जमीन को रैयतदार के द्वारा सीएनटी के 90 के तहत न्यायालय से डिग्री प्राप्त किए हैं. उक्त जमीन सर्वे सेटेलमेंट के खतियान में रैयतदार के नाम दर्ज है. उन्हीं की जमीन 2 एकड़ 75 डिसमिल खरीदा है. हरेराम सिंह ने बताया कि मानवता के तहत जो लोग जमीन पर कब्जा कर मकान बनाए हैं उन्हें उतनी जमीन छोड़ देंगे. शेष जमीन कब्जाधारी खाली कर दें. अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय की शरण में जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही