Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने कांग्रेसी नेता को बताई व्यथा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : उत्तरी मउभंडार पंचायत के कुतलूडीह गांव में भीषण पेयजल संकट उत्पन हो गया है. महिलाओं ने पानी की समस्या को देखते हुए कांग्रेसी नेता सनत कालटू चक्रवर्ती को फोन पर जानकरी दी. सूचना मिलने पर सोमवार को सनत चक्रवर्ती ने मोहल्ले में जाकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने बताया की वहां 20-25 परिवार रहते हैं तथा पानी के लिए एक ही चापाकल है, जिससे बहुत मुश्किल से पानी निकलता है. मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रवर्ती ने तुरंत बीडीओ से दूरभाष पर बात करके पानी की समस्या की जानकरी दी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prolonged-stress-has-negative-psychological-effects-govind-das/">धनबाद

: लंबे समय का तनाव नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालता है- गोविंद दास

एक दो दिन के अंदर होगी पानी की व्यवस्था - बीडीओ

उन्होंने बीडीओ से कहा की पानी की समस्या का तुरंत उपाय निकाला जाए, ताकी ग्रामीणों की समस्या दूर हो सके. बीडीओ ने एक दो दिन के अंदर पानी की व्यवस्था कराने की बात कही. इस अवसर पर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, वाहिद खान, विश्वनाथ प्रताप, उर्मिला देवी, सुखमती देवी, लक्ष्मी देवी, सविता देवी, राजेश राम, शिवप्रसाद राम, जगदीश राम, विनोद राम, लक्ष्मण राम, भरत राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही