Search

 
 
 

Ghatshila : कोलकाता की घटना को लेकर महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : महिलाओं ने सोमवार को इंसाफ मार्च निकाला गया. इस मार्च में भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनिता देबदूत सोरेन शामिल हुईं. कोलकाता की होनहार ट्रेनी डॉक्टर की आरजी मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में महिलाएं नाराजगी व्यक्त करते हुए सुभाष चौक तक गईं. डॉ सुनीता देबदूत सोरेन के साथ महिलाओं ने वी वांट जस्टिट का नारा लगाया. महिलाएं हाथ में कैंडल लेकर घाटशिला बाजार होते हुए सुभाष चौक से गोपालपुर फ्लाईओवर तक गईं. वहां पहुंचकर डा. मौमिता को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर डॉ सुनीता ने कहा कि यह घटना देश के लिए शर्मनाक है. आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. बंगाल में कानून व्यवस्था हाशिये पर नजर आ रही है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. इस तरह की घटनाएं रुकनी चाहिए. हम ईश्वर प्रार्थना करते हैं कि डॉक्टर मौमीता के परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-raksha-bandhan-festival-celebrated-in-crpf-camp/">Chaibasa

: सीआरपीएफ कैंप में मना रक्षा बंधन का त्योहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही