Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रखंड कार्यालय परिसर में मनाया गया महिला दिवस

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड मुख्यालय परिषद स्थित सभागार में सोमवार को महिला दिवस मनाया गया. 8 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण सोमवार को ही सभागार में महिला पंचायत प्रतिनिधि तथा महिला कर्मचारियों के बीच प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में महिला दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने कहा कि महिलाएं में पुरुषों के मुकाबले कार्यशैली क्षमता काफी अधिक होती है. किसी भी महिला पदाधिकारी या कर्मचारी को कोई भी कार्य दिया जाए समय से पहले पूरा करती हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-farewell-to-10th-class-brothers-and-sisters-at-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शिशु विद्या मंदिर में 10वीं कक्षा के भैया-बहनों को दी विदाई
वहीं पुरुष अपने कार्य के प्रति काफी उदासीन व लापरवाह होते हैं. शारीरिक श्रम को छोड़ दिया जाए तो हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं. आज महिलाएं अपने नाम से जानी जाती हैं. पहले पिता या पति के नाम से उसका परिचय होता था, परंतु आज जागरुकता की वजह से महिलाएं अपने हक और अधिकार को समझती हैं, जिसके कारण उन्होंने समाज में एक अच्छी पहचान बनाई है. मौके पर 22 पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि के अलावा प्रखंड अंचल के महिला कर्मचारी शामिल थीं. मौके पर शीला गोप, पार्वती मुर्मू, रूपा कुमारी, मौमिता सरकार, हेमा देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही