Search

 
 
 

घाटशिला : देशभर में तीन ही सचिवालय से चलता है काम : मनोज सिन्हा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक रविवार को धरमबहाल पंचायत भवन में आयोजित की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिन्हा उपस्थित थे. बैठक के दौरान नए पंचायत सचिवों से परिचय किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि पूरे देश में तीन ही सचिवालय होते है. जिसे पीएमओ सचिवालय, सीएमओ सचिवालय और पंचायत सचिवलाय, बाकी कितने भी अधिकारी हो, उनका कोई सचिवालय नहीं है. जैसे पीएम और सीएम सभी तरह के काम को देखते है, उसी तरह पंचायत सचिव भी अपने पंचायत में सभी तरह के काम को देखते है. बिना पंचायत सचिव के कोई काम पंचायत में नही होता है. उन्होनें कहा कि कोई ऐसा काम नहीं है जिसे पंचायत सचिव नहीं कर सकते. जरुरत है हौसला बुलंद रखने की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kin-of-deceased-tata-motors-employee-will-get-rs-95-lakh-compensation/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के मृत कर्मचारी के परिजनों को मिलेगा 95 लाख रुपये मुआवजा

जिला सम्मेलन को लेकर की गई चर्चा

मुख्य अतिथि ने बैठक में पंचायत सचिव के अधिकार और उनके हक के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक के दौरान जिला महासंघ द्वारा आयोजित होने वाले जिला सम्मेलन पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव संघ के जिला अध्यक्ष देवानंद पातर, दीपक बेरा, जय प्रकाश पंडित, महावीर महतो, साधु तरण समाद, विश्वजीत दे, कृष्ण पातर, लक्ष्मीकांत महतो, रविन्द्र नाथ माईती, बलराम सिंह, कमल किशोर मंडल, हिरणमय मंडल, गोष्टो बिहारी गोप, राज कुमार गुप्ता, सत्यजीत मुखर्जी, राजीव कुमार सिंह, जयंत कुमार,प्रकाश लकड़ा, अमीत रौशन समेत दर्जनो पंचायत सचिव मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही