Search

 
 
 

घाटशिला : पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची जाने के क्रम में मंगलवार की शाम भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन के कॉलेज रोड स्थित आवास पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के घाटशिला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने डॉ सुनीता देवदूत सोरेन के आवाज पहुंच कर गुलदस्ता देकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर डॉ सुनीता के आवास पर जलपान करने के बाद रांची के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जिस प्रकार से मनमाने ढंग से शराब का ठेका अपने चहेतों को दिया गया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-during-the-tenure-of-hemant-government-the-state-is-on-the-brink-of-disaster-neera-yadav/">गिरिडीह

: हेमंत सरकार के कार्यकाल में राज्य बदहाली के कगार पर- नीरा यादव
उससे कम से कम 600 करोड़ राजस्व का नुकसान हुआ है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है जल्द ही जनता इसका जवाब देगी. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मंटू प्रजापति, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, सूजन मन्ना, सुब्रत दास, दीप नारायण दत्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही