Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कृषि और वनोपज पर कार्यशाला आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सिद्धू कानू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड रांची ने मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया. कार्यशाला घाटशिला के नेताजी नगर भवन में आयोजित हुई. मुख्य अतिथि डीएफओ ममता प्रदर्शनी ने कहा कि योजना का नाम सिद्धू कानू होने के कारण यह साबित होता है कि राज्य के लोगों को कृषि एवं वनोपज पर पूरा अधिकार है. राज्य सरकार के द्वारा यह योजना लाई गई हैं. जिसके अध्यक्ष स्वयं मुख्यमंत्री हैं. उनकी सोच है कि कृषि तथा वनोपज का लाभ सीधे-सीधे किसानों को मिले. इसके लिए सिद्धू कानू कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारिता संघ लिमिटेड का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-now-morning-walkers-will-be-able-to-visit-jayanti-sarovar-circular-road-started/">जमशेदपुर

: अब जयंती सरोवर का चक्कर लगा सकेंगे मॉर्निंग वॉकर, सर्कुलर रोड की हुई शुरुआत
डीएफओ ने कही कि संघ के साथ जुड़कर अपने कृषि उत्पाद को बढ़ाएं एवं वनोपज को सीधे-सीधे संघ के माध्यम से बाजार में पहुंचाएं इससे काफी अधिक मुनाफा किसानों को होगा. इसलिए सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक लोग लैंपस तथा पैक्स के सदस्य बनकर इस योजना से लाभान्वित हो. मौके पर जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कालिंदी, रेंजर विमद कुमार, दिग्विजय सिंह, विवेक कुमार सिंह, वेद प्रकाश यादव, रत्नेश झा सहित काफी संख्या में सहकारिता विभाग के लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inauguration-of-pyau-in-river-view-enclave-of-telco-colony/">जमशेदपुर

: टेल्को कॉलोनी के रिवर व्यू इनक्लेव में प्याऊ का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही