Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. कार्यक्रम में मुख्य में रूप से अनुमंडल अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ. नमिता झा, मारवाड़ी महिला समिति की अनीता अग्रवाल बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका जेवा काजमी सहित अन्य वक्ता के रूप में उपस्थित थी. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-panchayat-level-four-day-summer-camp-ends/">चाईबासा

: पंचायत स्तरीय चार दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन
[caption id="attachment_646017" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/beti-bachaw-beti-padhao-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं.[/caption] कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. नरेश कुमार ने बालिकाओं के मूल्य में वृद्धि के संबंध में कहा कि महिलाएं या बालिकाओं को शिक्षित करने से एक समाज शिक्षित बनता है. समाज शिक्षित होने से देश शिक्षित होगा. उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज हमारे देश का जीडीपी कहां से कहां पहुंच गया. बालिकाएं पुरुषों की अपेक्षा किसी भी कार्य को काफी लगन के साथ करती हैं. जिसका परिणाम है कि आज पूरे विश्व में महिला सशक्तिकरण की बातें हो रही है. डॉ. नमिता झा ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के शिक्षा प्राप्त करने से एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-mata-samiti-demanded-payment-of-outstanding-honorarium/">डुमरिया

: माता समिति ने बकाए मानदेय का भुगतान करने की मांग की
समाज में साफ सफाई के साथ रहने से स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है. पिछले दिनों कालेज में जांच के दौरान 11 सौ छात्राओं में से 380 छात्राओं में लिकोरिया की शिकायत मिली थी. इसका कारण है कि साफ सफाई पर ध्यान नहीं देना. यह शर्म की बात नहीं है. महिलाएं स्वस्थ है तो निश्चित रूप से उन्हें पीरियड होता है पीरियड के दौरान साफ-सफाई बहुत जरूरी है. अपने अंदर की झिझक और शर्म को निकालना होगा. पीरियड के दौरान साफ कपड़े या पैड का उपयोग करना चाहिए. इसके अलावा अन्य कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें :सरिया">https://lagatar.in/saria-parent-teacher-meeting-concluded-in-saraswati-shishu-mandir/">सरिया

: सरस्वती शिशु मंदिर में अभिभावक-शिक्षक बैठक संपन्न
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही