Search

 
 
 

Ghatshila : अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ विश्व स्तनपान सप्ताह

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंंडल अस्पताल घाटशिला के कुपोषण उपचार केंद्र में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेन्द्र नाथ सोरेन द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह का उद्घाटन किया गया. मौके पर कुपोषण उपचार केंद्र एवं एसएनसीयू की माताओं को स्तनपान से संबंधित विशेष बिंंदुओं पर जानकारी दी गई. इस समारोह में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुंगली हांसदा ने माताओं को अपने बच्चों को छह महीने तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी एवं उसके फायदे बताये. साथ ही साथ उन्होंने स्तनपान से जुडे भ्रांतियों एवं अंधविश्वास को दूर किया. कार्यक्रम में प्रखंंड कार्यकम प्रबंधक मंयक सिंह, सीएचओ स्नेहा रानी, संगीता दे, सीएचओ, कुपोषण उपचार केंद्र एवं एसएनसीयू की एएनएम तथा पूर्णा भट्टाचार्य मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-meeting-organized-on-the-memorial-day-of-marxist-thinker-shivdas-ghosh-2/">Ghatshila

  : मार्क्सवादी चिंतक शिवदास घोष के स्मृति दिवस पर सभा आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही