Search

घाटशिला : टुमांगडुंगरी में धूमधाम से मनाई गई मां तारिणी की पूजा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के टुमांगडुंगरी में शुक्रवार को चैत्र संक्रान्ति के मौके पर मां तारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई. इस मौके पर शुक्रवार की सुबह पूजारी प्रदीप सतपथी एवं बबलू उपाध्याय ने सुवर्णरेखा नदी से घट लाकर पूजा-अर्चना शुरु किया. गांव भर की महिलाएं उपवास रखकर मंदिर परिसर में पूजा की थाली लेकर पूजा करने पहुंची. पुरे विधि-विधान से मां तारिणी की पूजा मंडप में शुरू हुई. पूजा का क्रम दोपहर तक चला. पूजा संपन्न होने के बाद सैंकड़ो भक्तों की बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. शाम के समय भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें राउरकेला के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-paid-homage-to-babasaheb-in-bhuiandih/">जमशेदपुर

: भाजमो ने भुइयांडीह में बाबा साहेब को किया नमन

वर्ष 2008 से लगातार हो रही पूजा

भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन विघायक रामदास सोरेन ने किया. पूजा के संबंध में मां तारिणी पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि टुमांगडुंगरी में वर्ष 2008 से लगातार इस पूजा का आयोजन हो रहा है, जिसमें ग्रामीण बढ़चढ़ कर भाग लेते है. पूजा के सफल आयोजन में रुद्र मोहंती, मेघनाथ गोराई, रवि बारीक, सत्यव्रत सामल, बलराम मोहंती, कमल दास, राजु कर्मकार, बलराम बासा, कृष्णा मोहंती, अनादी बासा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp