Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को विघ्नहर्ता गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न पंडालों में धूमधाम से पूजा अर्चना की गई. गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना को लेकर व्हाइट 11 गणेश पूजा कमेटी मऊभंडार, आर्यन क्लब दहीगोड़ा तथा अन्य क्षेत्र में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. इनमें स्थापित आकर्षक प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है. पंडालों में पूजा करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इस संबंध में आर्यन क्लब के विष्णु शर्मा एवं सदस्यों ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद संध्या के समय महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. जबकि शुक्रवार को गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन आकर्षक साज-सज्जा के साथ ट्रेलर पर किया जाएगा. जबकि व्हाइट 11 मऊभंडार के द्वारा लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए की लागत से पंडाल का निर्माण किया गया है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-mla-pays-tribute-to-ot-guru-kol-lako-bodra-on-his-birth-anniversary/">डुमरिया
: ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जंयती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
: ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जंयती पर विधायक ने दी श्रद्धांजलि
Leave a Comment