Search

 
 
 

Ghatshila : गमछे के सहारे युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के पाटहुलिया गांव के 32 वर्षीय युवक मृणाल मन्ना ने गुरुवार को अपने घर में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि दोपहर का भोजन कर मृणाल अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. काफी देर जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिवार वालों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची गालूडीह पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मृणाल गमछे के सहारे फांसी लगाये हुए था. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-education-conference-at-kulitodang-upgraded-middle-school-ground/">Chakradharpur

: कुलीतोड़ांग उत्क्रमित मध्य विद्यालय मैदान में शिक्षा सम्मेलन
मृणाल को नीचे उतारकर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार वालों के अनुसार उसकी दो शादी हुई थी. दोनों पत्नी का निधन हो जाने के बाद से उसका मानसिक संतुलन कुछ बिगड़ गया था. परिवार में किसी से भी खास बातचीत नहीं करता था. अकेला गुमसुम रहता था. इसके अलावा फांसी क्यों लगायी इसकी जानकारी नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही