Search

 
 
 

घाटशिला : आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 से

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा चलाई जा रही आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ 12 अक्टूबर से हाेगा. कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा. पहला चरण 12 से 22 अक्टूबर तक एवं दूसरा चरण एक से 14 नवंबर तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में संचालित किया जाएगा. बीडीओ सबिता टोपनो एवं अंचलाधिकारी सदानंद महतो ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर राज्य सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसका व्यापाक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. शिविर में आम लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. शिविर के माध्यम से राज्य सरकार के सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का आवेदन लिया जाएगा एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-there-is-no-dispute-with-the-state-government-it-is-up-to-me-to-open-the-closed-envelope-governor/">आदित्यपुर

: राज्य सरकार से नहीं है तकरार, बंद लिफाफा खोलना मुझ पर निर्भर है- राज्यपाल

नूतनगढ़ पंचायत में 12 अक्टूबर को लगेगा शिविर

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायत वार तिथि की भी घोषणा कर दी गई है. सभी शिविर पंचायत सचिवालय में होंगे. नूतनगढ़ पंचायत में 12 अक्टूबर, रावताड़ा 14 अक्टूबर, 18 अक्टूबर जूनबनी, 20 अक्टूबर कनास, 22 अक्टूबर चुकरीपाड़ा में शिविर आयोजित होगी जबकि दूसरे चरण में एक नवंबर को मौदाशोली, तीन नवंबर को पावड़ा नरसिंहगढ़, चार नवंबर मोहुलीशोल, नौ नवंबर जुगीशोल, दस नवंबर कोकपाड़ा एवं 12 नवंबर को कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही