Search

 
 
 

Ghatshila : यूरिया खाद खाकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बराजुडी पंचायत के सोराडाबर गांव के युवक तारा चंद्र मुर्मू ने रविवार को काफी मात्रा में यूरिया खाद खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. घटना की सूचना ताराचंद्र मुर्मू के मामा परमेश्वर मुर्मू को मिली तो उन्होंने तत्काल अपने दूसरे भगीना के साथ बाइक से ताराचंद्र को अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. अनुमंडल अस्पताल के डॉ. आरएन टुडू ने प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने तत्काल उसे नमक पानी देकर उल्टी करायी. इसके बाद वह होश में आ गया. काफी पूछताछ के बाद भी उसने नहीं बताया कि आखिर यूरिया खाद क्यों खाया तथा आत्महत्या का प्रयास क्यों किया. वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था. युवक के मामा ने बताया कि उसे भी कोई जानकारी नहीं है. वह बच्चे को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पोलियो की दवा दिलवाने गया था. परमेश्वर ने कहा कि घर पर सूचना दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही कुछ पता चलेगा. इसे भी पढ़ें : Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-formation-of-jharkhand-democratic-revolutionary-front-block-committee-ravindra-nath-mahato-becomes-president/">Gudabanda

: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा प्रखंंड कमिटी का गठन, रविंद्र नाथ महतो बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही