Search

 
 
 

घाटशिला : युवक ने नदी में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास, लोगों ने बचाई जान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  मुसाबनी के ऊपरबांधा गांव निवासी रवि शंकर पाल नामक युवक आत्महत्या करने की नीयत से गुरुवार को घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी में कूद गया. युवक को नदी में छलांग लगता देख पास मौजूद विजय धीवर सहित अन्य लोगों ने तत्काल नदी में कूदकर काफी मशक्कत के बाद रवि शंकर की जान बचाई. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को परिजनों के हवाले कर दिया. रवि शंकर पाल से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी किसी दुसरे युवक से फोन पर बात करती है. मना करने पर उक्त युवक बच्चों सहित जान से मारने की धमकी देता है. इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का मन बनाया था. हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में धुत होने कारण युवक अनाप-शनाप बक रहा है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-national-higher-education-department-team-inspected-the-college/">घाटशिला

: राष्ट्रीय उच्च शिक्षा विभाग की टीम ने कॉलेज का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही