Search

 
 
 

घाटशिला : मऊभंडार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मऊभंडार ओपी क्षेत्र अंतर्गत आईसीसी कंपनी क्वार्टर एटीएफ 73/11 में रविवार की देर रात युवक ने पंखे से ओढ़नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार की सुबह जब मृतक की मां जगी तो देखा कि बेटे का कमरा खुला हुआ था वह पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था. मां ने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया. आनन-फानन में लोगों ने फांसी के फंदे से मृतक जय प्रकाश दास को उतारकर अनुमंडल अस्पताल घाटशिला प्राथमिक उपचार के लिए ले गए. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-income-tax-department-raids-globus-spirit-limited/">बहरागोड़ा

: ग्लोबस स्प्रिट लिमिटेड में आयकर विभाग का छापा

घर पर पत्नी व मां के साथ रहता था

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक पिछले 2 वर्षों से अपने कंपनी क्वार्टर से ही बेंगलुरु के किसी कंप्यूटर कंपनी में वर्क फॉर होम पर काम कर रहा था. घर पर पत्नी व मां के साथ रहता था. घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल में रखा है. प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है. हालांकि अन्य बिंदु पर भी जांच की जा रही है. पत्नी रितु दास ने बताया कि घर पर किसी तरह का कोई विवाद या आर्थिक तंगी नहीं थी. क्यों आत्महत्या की कुछ भी बताया नहीं जा सकता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-hostel-for-boys-and-girls-will-be-built-in-nit-at-a-cost-of-120-crores/">आदित्यपुर

: एनआईटी में 120 करोड़ की लागत से बनेगा छात्र- छात्राओं के लिए हॉस्टल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही