Search

 
 
 

Ghatshila : लू से युवक की मौत, वृद्ध महिला गंभीर स्थिति में एमजीएम रेफर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : लू की चपेट में आने से घाटशिला थाना क्षेत्र के दहीगोड़ा निवासी 40 वर्षीय डीवर पूर्ति की मौत गुरुवार की देर रात अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. डीवर पूर्ति को गुरुवार की दोपहर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जबकि लालडीह निवासी वृद्ध महिला मीरा विश्वास को गंभीर अवस्था में देर रात अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. कुमुदिनी सरदार ने जांच कर गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/arhwa-fierce-collision-between-truck-and-auto-5-laborers-dead-8-seriously-injured/">गढ़वा

: ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर, 5 मजदूरों की मौत 8 गंभीर

वृद्ध महिला हृदय रोग से पहले से पीड़ित है

चिकित्सक ने बताया कि वृद्ध महिला का रक्तचाप काफी अधिक बढ़ा हुआ था शरीर भी काफी गर्म था. इसे अनुमान लगाया जा सकता है कि वृद्ध महिला मीरा विश्वास को लू लगी होगी. परिवार वालों ने बताया कि दोपहर दो बजे से उल्टी शुरू हो गई थी. वृद्ध महिला हृदय रोग से पीड़ित है और उसे पेस मेकर लगा हुआ है. गंभीर स्थिति के कारण बेहतर इलाज के लिए महिला को एमजीएम अस्पताल भेजा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही