Search

 
 
 

घाटशिला : अखिल भारतीय विवेकानंद युवा महा संगठन का युवा शिक्षण शिविर आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अखिल भारतीय विवेकानंद युवा महा संगठन की ओर से रविवार को गोपालपुर स्थित स्टडी सर्कल में युवा शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में गोस्सनर कॉलेज रांची के प्रो. डॉ. बादल नारायण घोष ने युवाओं को चरित्र निर्माण को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद 21 वर्ष की आयु में ही साधारण से असाधारण बन गए. उन्होंने एक आदर्श चरित्र का निर्माण किया था. उनके विचारधारा को लेकर ही चरित्र निर्माण करना है. इसके लिए शरीर, आत्मा व मस्तिष्क का विकास अत्यंत आवश्यक है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jmm-burnt-effigies-of-pm-and-cm-in-protest-against-manipur-incident/">डुमरिया

: झामुमो ने मणिपुर घटना के विरोध में पीएम व सीएम का पुतला फूंका

केंद्रीय प्रतिनिधि ने विवेकानंद के विचारधारा को रखा

उन्होंने कहा कि आदर्श जीवन का गठन आज की युवा पीढ़ी कैसे करें इसके लिए स्वामी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर आदर्श जीवन का गठन करें. इसके लिए आत्मा को शुद्ध रखना होगा. मस्तिष्क का विकास करना होगा. संतुलित आहार लेना होगा तभी एक आदर्श जीवन का गठन हो सकता है. इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनिधि सहदेव सीट सहित अन्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के विचारधारा पर अपना विचार प्रकट किया. युवा शिक्षण शिविर में मुख्य रूप से विजय कुमार पाल, अपूर्वो दास, प्रोफेसर मित्रेश्वर, साधु चरण पाल, संतोष पाल, मनोज महाकुड, टिंकू सिंह, शक्तिपद दास सहित काफी संख्या में महिला पुरुष एवं युवा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही